Breaking News

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा कई लोग घायल

कन्नौज । उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिर गया जिस कारण कई मज़दूर इसमें दब गए। उत्तर प्रदेश के मंत्री असीम अरुण ने इस मामले में और जानकारी दी है।
उन्होंने कहा, “कन्नौज के रेलवे स्टेशन पर नए टर्मिनल का काम चल रहा है. इस टर्मिनल में लगभग 12 से एक बजे के बीच, जो सरिये का जाल बनाया जाता है, उसके ऊपर कांक्रिट डाली जा रही थी। ऐसा लगता है कि उसकी ताकत कम थी, उसके वजन से पूरा स्ट्रक्चर गिर गया।
उन्होंने कहा, “अभी तक के कुल 23 लोगों को निकाल लिया गया है. 20 लोगों को मामूली चोटें हैं, जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है. तीन लोग गंभीर है, जिनको लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफ़र किया गया है.”
इस बीच रेलवे बोर्ड के सदस्य सत्येंद्र प्रताप सिंह ने हादसे पर कहा, “प्रशासन बचाव कार्य में जुटा है. हताहतों की ज़्यादा संभावना लग रही है, लेकिन ये रिपोर्ट बाद में आएगी. लेकिन, यह हादसा दर्दनाक है.”
वहीं, मंत्री असीम अरुण ने कहा, “ऐसी भी संभावना है कि मलबे के नीचे कुछ और लोग हों, उसके लिए हम लोग यहां सरिया, सीमेंट जो बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन मटैरियल यहां पड़ा है, उसको हटा रहे हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर पर शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

शाहजहांपुर। मो0आफाक। ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *