Breaking News

अमेरिका में मिल्टन तूफान ने शुरु करी तबाही

वाशिंगटन । मिल्टन तूफान ने फ्लोरिडा में तबाही दिखाना शुरु कर दिया है । अब ये फ्लोरिडा के सारासोटा की ओर बढ़ता दिख रहा है. तूफान के मद्देनजर फ्लोरिडा में प्रशासन ने तटवर्ती क्षेत्रों को खाली करने के आदेश दिए हैं। लगभग दस लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।
फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डिसेंटिस ने कहा कि लोगों को सुरक्षित निकालने का समय अब ख़त्म हो गया है। लाखों लोग पहले ही अपने घर से भाग चुके हैं। मिल्टन अब सारासोटा तक पहुंच चुका है।
राष्ट्रपति जो बाइडन ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा था कि यह तूफान सदी का सबसे विनाशकारी तूफानों में से एक होगा।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर पर शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

शाहजहांपुर। मो0आफाक। ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *