Breaking News

मुसलमानों को भी संख्या के अनुपात में हिस्सेदार मिलनी चाहिए – सिराज बाबा

लखनऊ । विशव विख्यात षिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद अपने ईरान के दौरे पर रवाना हो गये । जव्वाद साहब के घर पर काफी बड़ी तादाद में लोगों ने पहुंचकर मुलाकात करी इसी सिलसिले में उनके आवास पहुंच कर डॉक्टर शेख सिराज बाबा राष्ट्रीय अध्यक्ष , राष्ट्रीय मतदाता पार्टी, एवम् राष्ट्रीय महासचिव मजहर अली सिद्दीकी ने भी मुलाकात करी व उनसे दुवाओ की दरख्वास्त करी इसके साथ ही मौलाना से मुस्लिम कौम के मसाएल पर भी चर्चा करी जिसके लिए जनाब मौलाना कल्बे जवाद साहब ने सिराज बाबा को आश्वासन देते हुए कहा कि ईरान से वापसी पर मुसलमानो की बदहाली पर आपसे विस्तार से चर्चा कर कोई अहम भूमिका निभाई जाएगी । इसके बाद सिराज बाबा ने इस्लामिक सेंटर ऑफ इण्डिया ऐशबाग में मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली से मुलाकात करी व मौलाना से मिलने आए बिहार से भाजपा नेता व पूर्व मंत्री शहनवाज हुसैन से भी मुस्लिम मसलों पर चर्चा करी व मांग करते हुए कहा कि जिसकी जितनी संख्या भारी , उतनी उसकी हिस्सेदारी पर विचार करते हुए मुसलमानो को भी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एन.डी. द्विवेदी ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ । अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन न्यू …