Breaking News
PM Modi in Colombo

पीएम मोदी तीन दिन के दौरे पर पहुंचे श्रीलंका

कोलंबो । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड के बाद शुक्रवार शाम को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कोलंबो पहुंचने के बाद कई तस्वीरें शेयर की हैं। कोलंबो पहुंचने पर वहां भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम का स्वागत किया।
पीएम मोदी ने वहां भारतीय समुदाय से मिले स्वागत के लिए उनका धन्यवाद किया है। इसके अलावा उन्होंने श्रीलंका के मंत्रियों और प्रतिनिधियों का भी एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए धन्यवाद किया है। मोदी अपने तीन दिवसीय दौरे में भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को और मज़बूत करने पर बातचीत करेंगे। इस दौरे में दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर समझौता भी हो सकता है।
इससे पहले पीएम मोदी थाईलैंड में बिमस्टेक की बैठक में शामिल हुए थे। यहां उनकी मुलाक़ात बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफ़ेसर मोहम्मद यूनुस से भी हुई है। बैंकॉक में बिम्स्टेक के छठे शिखर सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं की मुलाक़ात हुई ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पारस को किया गया हाउस अरेस्ट

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में कुछ दिन पहले बाबा साहेब की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा …