Breaking News

फायरिंग के मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार

शाहजहांपुर। मो0आफाक । अल्हागंज थाना क्षेत्र में फायरिंग के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी 315 बोर की बंदूक और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
बंदूक का बट टूटा हुआ है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं। अल्हागंज के मोहल्ला दखिनौआ निवासी सुमित पुत्र रोहित कुमार ने 30 सितंबर को पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें मोहल्ले के ही बृजेश उर्फ नन्हुकू पुत्र आत्माराम पर मारपीट, धमकी देने और फायरिंग समेत अन्य आरोप लगाए गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह ने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ आरोपित के घर दबिश दी, जहां वह मौजूद मिला।
पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त नद लाइसेंसी बंदूक और खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 27/30 की बढ़ोतरी करते हुए आरोपित को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह, मुख्य आरक्षी धीरज सिंह और आरक्षी प्रवेश कुमार शामिल रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

शाहजहांपुर। मुबारक अली । कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *