Breaking News

मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड पर पत्रकार से अभद्रता का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग

शाहजहांपुर। मो0आफाक। जनपद शाहजहॉपुर के मेडिकल कॉलेज में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड पर पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर पत्रकार अंकित कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, अंकित कुमार वर्मा ब्यूरो चीफ भारत समाचार लाइव ग्राम बड़ाबन पोस्ट मूर्छा थाना सिंधौली के निवासी हैं। उनका कहना है कि 28 सितंबर को दोपहर करीब 1-10 बजे वह अपनी ताई की दवाई दिलाने मेडिकल कॉलेज की फार्मेसी गए थे। आरोप है कि इसी दौरान मेडिकल कॉलेज के एक सिक्योरिटी गार्ड ने उनके साथ गाली-गलौज की और डंडा चलाने का प्रयास किया।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आपत्ति जताने पर चार-पांच सिक्योरिटी गार्ड उन्हें फार्मेसी से प्रधानाचार्य कार्यालय तक गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करते हुए ले गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना से संबंधित पूरा रिकॉर्ड मेडिकल कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों में कैद है।
पत्रकार ने मामले की जानकारी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को भी देने की बात कही है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद गार्ड के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।अंकित कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी से मामले को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाकर मीडिया के सामने कार्रवाई किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार न हो।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

हिंदी को ज्ञान और संवाद की भाषा बनाएं बच्चे – डॉ. अब्दुल कुद्दूस हाशमी

लखनऊ। मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी द्वारा हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत 14 से 29 सितंबर तक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *