Breaking News

वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने राहुल की जीत से बड़ी जीत हासिल की.

वायनाड । तारिक खान । प्रियंका गांधी की वायनाड सीट अर्न्तराष्ट्रीय चर्चा में बनी हुई थी । लोगों कीक जिज्ञासा इस बात में थी कि प्रियंका गांधी कितने बडे अंतर से चुनाव जीतेंगी । प्रियंका गांधी ने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के मुकाबले चार लाख से भी ज़्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। यह आंकड़ा राहुल गांधी की जीत के आंकड़े से भी ज़्यादा है। प्रियंका गांधी को छह लाख बाईस हज़ार तीन सौ अड़तीस (622338)वोट प्राप्त हुए ।
वायनाड में दूसरे नंबर पर कम्युनिस्ट पार्टी के सत्यन मोकेरी रहे जिनको 211407 वोट प्राप्त हुए और तीसरे नंबर पर बीजेपी की नाव्या हरिदास रहीं उनको 109939 वोट प्राप्त हुए। वायनाड की सीट पर लोकसभा उपचुनाव राहुल गांधी के इस सीट को खाली करने के बाद हो रहा था। कांग्रेस ने इस सीट पर प्रियंका गांधी को अपना उम्मीदवार बनाया था जो कि उनका पहला चुनावी मुक़ाबला भी है।
साल 2019 में राहुल गांधी ने अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ा था। यह पहली बार था जब राहुल गांधी दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे। राहुल ने 2019 में वायनाड से चुनाव जीता था ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …