Breaking News

मिशन शक्ति के तहत छात्रा जोया बनी खंड शिक्षा अधिकारी

करेंट मीडिया न्यूज़ मलिहाबाद
अर्सलान ख़ान

बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में बेसिक शिक्षा विभाग ने एक अनूठी पहल शुरू की है जिसमें बच्चियों को एक दिन का अधिकारी बनाया जा रहा है ।
इसी क्रम में विकासखंड मलिहाबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मलिहाबाद की छात्रा ज़ोया को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी ज़ोया ने विद्यालय का निरीक्षण किया,अध्यापकों व बच्चों की उपस्थित चेक कर विद्यालय में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। एवं समस्त विभागीय योजनाओं का लाभ बच्चों को प्राप्त हो यह सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश दिए । साथ ही ब्लॉक संसाधन केंद्र पर हो रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की और प्रशिक्षण को विद्यालय स्तर पर उचित ढंग से लागू करने के लिए सभी शिक्षकों को आदेश दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी पदम शेखर मौर्य ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत छात्रा को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी बनाकर बालिकाओं को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर एआरपी हरि शंकर राठौर, एआरपी प्रीति सक्सेना , पूर्व एआरपी सत्य प्रकाश पांडे, प्रधानाध्यापिका रकशिन्दा परवीन,ममता त्यागी, नीतू मेहरोत्रा आदि उपस्थित रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

ज्योतिबा फूले की 200वीं जयंती को लेकर पिछड़ों को साधने में जुटी कांग्रेस

लखनऊ। मो0ज़ाहिद। महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती (11 अप्रैल 2026) को भारत में बड़े …