Breaking News

पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो0 मुश्ताक ने महिला पुलिस कर्मियों व रिक्रूट्स की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ललितपुर । सूरज सिंह । पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो0 मुश्ताक ने महिला पुलिस कर्मियों व रिक्रूट्स की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना । मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत आयोजित इस रैली का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश देना रहा।
रैली में महिला पुलिसकर्मी, थाना पुलिस बल और छात्राओं ने भाग लेकर स्लोगन के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया
“नारी सबला है, अबला नहीं।” रैली पुलिस लाइन्स से होकर शहर के प्रमुख चौराहों – वर्णी, तुवन, घंटाघर, आजाद चौक, जेल चौराहा होते हुए वापस पुलिस लाइन्स में सम्पन्न हुई। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस लगातार चौपाल, भ्रमण व हेल्पलाइन (1090, 112) की जानकारी देकर महिलाओं व छात्राओं को जागरूक कर रही है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज

शाहजहांपुर। मो0आफाक । शाहजहांपुर में ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में …