Breaking News
शहीद सूबेदार कुलदीप चंद

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ रोकने के दौरान सूबेदार शहीद

जम्मू-कश्मीर । पिछले कुछ दिनों से जम्मू क्षेत्र में बार्डर लाईन पे आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ बढ़ने की लगातार खबरे आ रही है। इसी दौरान जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में नियंत्रण रेखा पर एक ऑपरेशन के दौरान सूबेदार कुलदीप चंद शहीद हो गए। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि 11 अप्रैल 2025 की रात कुलदीप चंद सुंदरबनी के केरी-बट्टल इलाके में घुसपैठ के खिलाफ़ एक ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे। इस दौरान उनकी मौत हो गई।
व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर पोस्ट किया, व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) और सभी रैंक 9 पंजाब रेज़िमेंट के बहादुर सूबेदार कुलदीप चंद के सर्वाेच्च बलिदान को सलाम करते हैं।
पोस्ट में आगे बताया गया, उन्होंने 11 अप्रैल 2025 की रात को सुंदरबनी के केरी-बट्टल इलाके में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के खि़लाफ़ एक ऑपरेशन का बहादुरी से नेतृत्व करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
व्हाइट नाइट कोर ने शहीद कुलदीप चंद के परिवार के प्रति संवेदना ज़ाहिर करते हुए लिखा, उनकी टीम की वीरता और सूबेदार कुलदीप के सर्वाेच्च बलिदान ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. हम दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …