Breaking News
तेज प्रताप उर्फ तेजू

तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाला गया

पटना । राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव उर्फ तेजू को पार्टी और परिवार से निकालने के फै़सले पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है।
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने रविवार को अपने बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पार्टी और परिवार में तेज प्रताप की किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी।
अपने बड़े भाई तेज प्रताप को पार्टी से निष्कासित किए जाने के फ़ैसले पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा, हमें ये सब चीज़ें नहीं अच्छा लगता है न हम इसे बर्दाश्त करते हैं।
उन्होंने कहा, हम अपना काम कर रहे हैं, बिहार के प्रति हम समर्पित हैं। हम जनता के दुख-सुख में भाग ले रहे हैं और जनता के मुद्दे को उठा रहे हैं।
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष ने कहा, जहां तक मेरे बड़े भाई की बात है, राजनीतिक जीवन और निजी जीवन अलग होता हैं। क्योंकि वह बड़े हैं, निजी जीवन के निर्णय लेने का उनको अधिकार है. क्या सही होगा और क्या नुक़सान होगा ये निर्णय वह खुद लें।
उन्होंने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (लालू प्रसाद यादव) दल के नेता ने अपने ट्वीट के माध्यम से अपनी भावनाएं स्पष्ट कर दी हैं। हम ऐसी चीज़ों को पसंद नहीं करते हैं और न हम बर्दाश्त कर सकते हैं।
इससे पहले आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव के फे़सबुक अकाउंट से एक पोस्ट किया गया था, जिसे लेकर विपक्ष ने आरजेडी पर निशाना साधा था। इसके बाद तेज प्रताप यादव ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि उनका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैक कर लिया गया है और उनकी तस्वीरों को ग़लत तरीके से एडिट किया गया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …