Breaking News
सांकेतिक तस्वीर

इसराईली बंधकों को इसराइली हमलों से लगता था डर

दिल्ली। इसराईल कितनी बेरहमी से फिलस्तीन पर हमले कर रहा है उसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि हमास की क़ैद से छूटकर इसराइल पहुंचीं महिला नामा लेवी ने बताया है कि इसराइली बंधकों को जल्द छुड़ाना होगा, उन्हें वहां जान का ख़तरा है।
तेल अवीव में भीड़ को संबोधित करते हुए लेवी ने कहा, ग़ज़ा में क़ैद के दौरान उन्हें सबसे ज़्यादा इसराइली हवाई हमलों से ही डर लग रहा था। जब भी कोई विस्फोट होता था तो लगता था कि अब वह मर जाएंगी।
उन्होंने बताया कि वह सिर्फ़ इसलिए बच गईं क्योंकि वह जिस कमरे में कै़द थीं, उसकी दीवार नहीं गिरी। इसराइली सेना ने कहा कि वह उन रिपोर्टों की समीक्षा कर रही है, जिसमें कहा जा रहा है उसके हवाई हमले में एक ही परिवार के नौ बच्चों की मौत हो गई है।
इसराइली सेना ने कहा कि उसका एक विमान घटना के समय उस क्षेत्र में संदिग्धों को निशाना बना रहा था।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबासाहेब के आदर्शों से सशक्त हो रहा भारत- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को शिक्षा …