Breaking News

“कुत्ते ने नहीं उतरने दिया जहाज़”

गोवा। गोवा के डैबोलिम एयरपोर्ट को एक अजीबो गरीब घटना का सामना करना पड़ा । जब एक विमान कीे एयरपोर्ट पर लैैंडिंग नहीं हो सकी और उसे बेंगलुरू लौटना पडा। यह घटना एक ‘कुत्ते के कारण’ हुई । समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ये विमान ‘विस्तारा‘ एअरलाईंस का था।

एक सीनियर अधिकारी ने बताया है कि विमान की लैंडिंग के पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने रनवे पर एक आवारा कुत्ते को देखा था । अधिकारी के मुताबिक पायलट से कहा गया कि वो कुछ देर विमान को हवा में ही रखे लेकिन उन्होंने बेंगलुरू लौटना बेहतर समझा।
अधिकारी के मुताबिक ये घटना सोमवार की है. गोवा का ये हवाई अड्डा नौसेना के आईएनएस हंस बेस का हिस्सा है।
सूत्रों के हवाले से फ्लाइट संख्या यूके 881 ने बेंगलुरू से दोपहर 12.55 पर उड़ान भरी थी और ये तीन बजकर पांच मिनट पर वापस लौटी। विस्तारा ने भी इसकी जानकारी सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।
विस्तारा एयरलाइन्स ने बताया है, ‘‘फ्लाइट यूके 881 जिसे बेंगलुरू डाइवर्ट किया गया था। 16ः55 बजे बेंगलुरू से रवाना हो चुकी है और इसके 18ः15 बजे गोवा पहुंचने की उम्मीद है। गोवा के अधिकारियों ने बताया कि हवाई पट्टी पर कुत्ते के आने की घटना शायद ही कभी होती है। इसके तुरंत बाद ग्राउंड स्टाफ ने रनवे को क्लीयर कर दिया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अत्याधुनिक ओ-आर्म तकनीक से एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में स्पाइन ट्रॉमा केयर को मिली नई मजबूती

लखनऊ। मो0ज़ाहिद। एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने उन्नत स्पाइन ट्रॉमा उपचार के क्षेत्र में …