लखनऊ, । देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार पंडित ‘जवाहरलाल नेहरू’ की जयन्ती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेसजनों ने बच्चों के प्रिय रहे भारत रत्न चाचा नेहरू जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर आजादी की लड़ाई में उनके अतुलनीय योगदान के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक एवं मंत्री अजय राय ने छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर आजादी के महानायक को भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किया।
अजय राय ने कहा कि प्रथम एवं द्वितीय विश्व युद्ध के उपरांत दो गुटों में बंटे विश्व के शीतयुद्ध काल में आजाद हुए भारत को पंडित नेहरू ने किसी गुट का हिस्सा नही बनने दिया। बल्कि गुट निरपेक्षता के सिद्धांत को जन्म दिया। विश्व के अधिकांश देशों ने स्वयं को इसमें शामिल कर पंडित नेहरू के वैश्विक नेतृत्व को स्वीकार किया।
डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में अनेक नेताओं एवं कांग्रेसजनों ने चाचा नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपने विचार रखे। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ला, पूर्व मंत्री नकुल दूबे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शिव पाण्डे, पूर्व मंत्री मसूद अहमद, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन शहनवाज आलम, लखनऊ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, अनीस अंसारी, संजय शर्मा, पूर्व प्रत्याशी रुद्र दमन सिंह बबलू, श्रीमती शहाना सिद्दीकी, श्रीमती अर्चना राठौर, श्रीमती शीला मिश्रा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री बिजेन्द्र सिंह ने किया।
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार प्रदेश भर में कांग्रेस जनों ने दलित बस्तियों में बच्चों को स्टेशनरी, कापी आदि वितरित किया। लखनऊ में पूर्व मंत्री श्री नकुल दूबे ने मेडिकल कॉलेज एवं सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया।
डॉ पाण्डेय ने बताया कि विचार गोष्ठी में राजेश सिंह काली, श्रीमती सिद्धिश्री, श्रीमती सुधा मिश्रा, श्रीमती सुशीला, डा0 पूर्णिमा तिवारी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह, योगेश्वर सिंह, प्रभाकर मिश्रा, राजेन्द्र पाण्डे, मेंहदी हसन, नितांत सिंह, डा0 रिचा शर्मा कौशिक, जितेन्द्र कुमार वर्मा, आलोक सिंह, आर0एस0 तिवारी, शमीम खान, विनोद राय, असीम मुन्ना, चर्चिल, तनुज तिवारी, राहुल चतुर्वेदी, अय्यूब, जैसराम आदि शामिल रहे।