Breaking News

राज्यपाल ने विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस पर दी हार्दिक शुभकामनाएँ

लखनऊ :       उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने 01 नवम्बर को गठित होने वाले आठ राज्यों मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, हरियाणा, छत्तीसगढ़, पंजाब, आंध्र प्रदेश एवं तमिलनाडु, तथा पाँच केन्द्रशासित प्रदेशों अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, चंडीगढ़, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के निवासियों को स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
अपने बधाई संदेश में राज्यपाल जी ने कहा कि ये सभी राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश अपनी अद्भुत सांस्कृतिक विरासत, समृद्ध कला, पारंपरिक लोक जीवन तथा विविध सामाजिक स्वरूप के लिए प्रसिद्ध हैं। इनकी यह विविधता ही भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक समरसता को और सुदृढ़ बनाती है।
राज्यपाल जी ने सभी राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के समृद्धि, उन्नति तथा निरंतर प्रगति की कामना की है।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

27 एवं 28 फरवरी को होगा मीन महोत्सव 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री डा0 संजय कुमार निषाद ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *