Breaking News

मणिपुर घटना पर पीड़िता के पति का छलका दर्द

मणिपुर । मणिपुर की घटना एक सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा है । मणिपुर में महिलाओं की आबरु ही नहीं नीलाम हुई बल्कि हमारे देष की हज़ारों साल की सभ्यता को भी चोट पहुंची है । मणिपुर के थौबल जिले में यौन हमले का शिकार हुई एक महिला के पति ने कहा कि वो देश के लिए कारगिल युद्ध लड़ चुके हैं लेकिन अफसोस है कि वो अपनी पत्नी की रक्षा नहीं कर सके। 19 जुलाई को दो महिलाओं को निर्वसत्र कर घुमाने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। ये घटना 4 मई की थी। कारगिल युद्ध लड़ने वाले असम रेजिमेंट के सूबेदार ने इस घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कहा, ‘‘मैंने कारगिल युद्ध में देश के लिए लड़ाई लड़ी. मैं उस भारतीय शांति सेना का हिस्सा रहा जो श्रीलंका में तैनात थी। मैंने देश की रक्षा की लेकिन मुझे दुख है कि अपनी सेवानिवृत्ति के बाद मैं अपनी पत्नी और साथी ग्रामीणों की रक्षा नहीं कर सका। वो जब यह कह रहे थे तो उनकी आखें नम थीं

उन्होंने कहा, मैंने कारगिल में मोर्चे पर लड़ते हुए युद्ध देखा है। अब रिटायरमेंट के बाद जब घर पर हूं, तो मेरी अपनी जगह युद्ध के मैदान से भी ज्यादा खतरनाक हो गई है। इस घटना पर विपक्षी दल मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का इस्तीफा मांग रहे हैं। महिला के पति का आरोप है कि 4 मई की सुबह एक भीड़ ने इलाके के कई घरों को जला दिया। उन्होंने कहा कि दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर दिया और उन्हें लोगों के सामने गांव की पगडंडियों पर चलने के लिए मजबूर किया। उस दौरान पुलिस मौजूद थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पूर्व सैन्यकर्मी इस मामले में चाहते हैं कि उन सभी लोगों को कड़ी सजा मिले, जिन्होंने घर जलाए और महिलाओं को अपमानित किया है। अब तक इस मामले में कुल चार लोगों की गिरफ्तार कर चुकी है। मणिपुर हिंसा में अबतक करीब 150 लोग मारे गए हैं और दर्जनों चर्चों को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि 60,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अरबी विभाग की अकादमिक और शिक्षण परंपरा को मज़बूत करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है- प्रोफेसर कमर इकबाल

लखनऊ। करंट मीडिया। एसोसिएट प्रोफेसर कमर इकबाल को लखनऊ विश्वविद्यालय के अरबी विभाग का नया …