Breaking News

राहुल गांधी लखनऊ की अदालत में हुए पेश

लखनऊ। राहुल गांधी को मानहानि के विभिन्न मामलों में लगातार देश भर की अदालतों में पेश होना पड़ता रहता है । इसी सिलसिले में ताजी पेशी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सैनिकों के लिए मानहानिकारक बयान देने के आरोप में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को एमपीएमएलए कोर्ट में पेश होकर आत्मसमर्पण करना पड़ा। राहुल गांधी को हिरासत में लेने के बाद एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम आलोक वर्मा ने सशर्त जमानत दे दी। न्यायालय ने आरोपी राहुल गांधी को बीस-बीस हजार रुपये की दो जमानतें और बीस हजार रुपये का व्यक्तिगत मुचलका दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया।


कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए आठ अगस्त की तारीख तय की है। कोर्ट ने आरोपी राहुल गांधी को सशर्त जमानत देते हुए कहा कि वह न्यायिक कार्यवाही में पूर्ण सहयोग देंगे और जब भी कोर्ट बुलाएगी उन्हें व्यक्तिगत रूप से हाजिर होना होगा। कोर्ट ने आगे कहा की जब भी गवाह आएगा तो आरोपी के वकील उससे जिरह करेंगे। अगर आरोपी राहुल गांधी की ओर से विचरण में सहयोग नहीं किया गया तो उनकी जमानत निरस्त करके नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
कोर्ट में राहुल गांधी को जमानत देने की मांग करते हुए उनके वकील ने कहा की उन्हें मामले में झूठा फंसाया गया है। राहुल गांधी रायबरेली से सांसद हैं। लिहाजा, उनके भागने की संभावना नहीं है। वहीं, मामले के परिवादी सीमा सड़क संगठन के सेवानिवृत्त निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव के वकील ने राहुल गांधी की जमानत अर्जी का विरोध किया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …