Breaking News

महिला दिवस के मौके पर कांग्रेस पार्टी की तीन वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया

लखनऊ। महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राय ने प्रदेश की आधी आबादी को बधाई देते हुए कहा कि एक स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र महिलाओं की सहभागिता के बिना संभव नहीं है।
श्री राय ने कहा कि कांग्रेस का एक गौरवशाली इतिहास रहा है, आजादी की लड़ाई हमारी देश की आधी आबादी नारी शक्ति ने बढ़ चढकर भागीदारी निभाई है। एक तरफ जहां रानी लक्ष्मीबाई और बेगम हजरत महल ने 1857 में आजादी का बिगुल फूंका दूसरी तरफ भारत कोकिला सरोजनी नायडू ने आजादी की लड़ाई को एक दिशा दी। अरूणा आसफ अली, कस्तूरबा गांधी, कमला नेहरू, सुचिता कृपलानी से लेकर ऊषा मेहता तक एक लंबी फेहरिस्त है। महिला नेत्रियों की जिन्होंने भारत को आजाद कराने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया।


श्री राय ने कहा कि आजादी के बाद भी कांग्रेस ने हमेशा आधी आबादी को उचित स्थान दिया फिर वह चाहे प्रथम महिला राष्ट्रपति का हो, प्रधानमंत्री का हो, राज्यपाल का हो या प्रथम महिला मुख्यमंत्री का हो। राय ने कहा कि 1992 में हुए 73 और 74 वें संशोधन द्वारा पंचायतों और निकाय चुनावों में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देकर राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की।
श्री राय ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का समुचित सम्मान किया है और आज भी अपनी उसी गौरवशाली परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज हमनें कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ महिला नेत्री श्रीमती अनुसुईया शर्मा जो सन 1975 से, बेगम इशरत रसूल जो कि सन 1978 से एवं श्रीमती सुशीला सोनकर जो सन 1980 से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई हैं, उन्हें उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, पंकज तिवारी, विजय बहादुर, संजय सिंह, आशुतोष मिश्रा, विजय पाण्डेय मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रोबोटिक एंडोक्राइन सर्जरी में पीजीआई की ऐतिहासिक उपलब्धि- 200 सफल सर्जरी का कीर्तिमान

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों ने उपचार को न …