Breaking News

क्या अमेरिका में ख्त्म होगा “शटडाउन”?

न्यूयार्क। पिछले काफी दिनों से पूरा अमेरिका शटडाउन के चलते परेशानियॉं झेल रहा है । सैकडों उडानें कैंसिल करना पडी है और इनका दायरा लगातार बढता जा रहा है । अब जाकर अमेरिकी सीनेटरों ने उस समझौते को मंजूरी दे दी है जो देश के इतिहास के सबसे लंबे सरकारी शटडाउन को ख़त्म कर सकता है।
डेमोक्रेटिक सांसदों के एक समूह ने सीनेट में रिपब्लिकन नेताओं के साथ किए गए समझौते का समर्थन किया है। 40 दिनों की गतिरोध की स्थिति के बाद शटडाउन ख़त्म करने की राह में ये पहला संकेत है।
ये समझौता सरकारी सेवाओं को फिर से शुरू करने का रास्ता खोल सकता है। लेकिन इस समझौते को अभी भी अमेरिकी संसद से पारित होना होगा और सीनेट में इसके विरोध में खड़े डेमोक्रेट्स इस प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं।
पिछले कुछ हफ़्तों में शटडाउन की वजह से लाखों सरकारी कर्मचारियों को बिना वेतन के काम करना पड़ा है और पूरे अमेरिका में सेवाओं में रुकावट आई है। डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी इससे खुश होगी। जबकि यह वोट डेमोक्रेट्स के भीतर और अधिक विभाजन पैदा कर सकता है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खामोश हो गई आशा भोसले की आवाज़

मुबंई । मशहूर सिंगर आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया. मुंबई के ब्रीच …