Breaking News
घायल युवक युवती की फाईल फोटो

झांसी में दिनदहाड़े गोलीकांड से सनसनी!

ललितपुर । सूरज सिंह । ललितपुर के युवक ने परिचित युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी गोली मार ली दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है । घटना बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के पास, प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला बताया जा रहा है।
शनिवार दोपहर झांसी में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब ललितपुर निवासी युवक ने बीच सड़क पर अपनी परिचित युवती पर गोली चला दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। यह दर्दनाक घटना बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के पास हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, ललितपुर के तालाबपुरा डोडाघाट निवासी मनीष साहू ने झांसी में अपनी परिचित युवती कर्तिका चौबे (निवासी तालाबपुरा, ललितपुर) पर अचानक पिस्टल से फायर कर दिया। गोली लगने से युवती लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इसके तुरंत बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली।
घटना की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि घटना के हर एंगल से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार “गोलियों की आवाज सुनते ही पूरा इलाका थर्रा गया। सड़क पर लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही मिनटों में पुलिस मौके पर पहुंच गई।”
फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रबीउल अव्वल में रक्तदान अभियान #ProphetForAll

लखनऊ । एएमपी (एसोसिएशन फार मुस्लिम) द्वारा #ProphetForAll अभियान के तहत इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया, …