Breaking News

कार्यकर्ताओं के जोश से 2027 में हम सत्ता में होंगे- अविनाश पाण्डेय

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पांचवे दिन संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत ब्रज जोन के जनपद शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, फरूर्खाबाद, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, अलीगढ़, कासगंज, मथुरा, हाथरस जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश मा0 श्री अविनाश पाण्डेय जी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी द्वारा ली गई। बैठक में ब्रज जोन के सह प्रभारी, राष्ट्रीय सचिव श्री तौकीर आलम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, सांसद श्री किशोरी लाल शर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी, पूर्व सांसद श्री पी0एल0 पुनिया, उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना, तथा पूर्व विधायक श्री संजय कपूर, श्री विवेक बंसल जी भी मुख्य रूप से शामिल रहे।
बैठक में आये हुए उक्त जनपदों के कार्यकर्ताओं से प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में उनकी राय मांगी गई जिस पर सभी अपने-अपने सुझाव शीर्ष नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत किये।

उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कहा कि जिस तरह एक जिलाध्यक्ष/शहर अध्यक्ष पद के लिए इतनी भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता इस बैठक में भाग ले रहे हैं वह बता रहा है कि 35 सालों से भी सरकार में नहीं रहने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश और प्रतिबद्धता में कोई कमी नहीं आई है। एक-एक जिले से 80 से 100 तक भी साथियों ने इस पद हेतु अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि आप लोगों के इस जोश से उम्मीद जाग गई है कि 2027 में हम फिर से अपने मुकाम पर होंगे।
बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने याद दिलाया कि 1977 में जब विभिन्न ताकतों ने कांग्रेस के विरूद्ध बहुत ही खराब माहौल बना दिया था और हम हारे थे। उसके बावजूद विधानसभा चुनाव में आगरा सहित कई जिलों ने कई-कई विधायकों को जिताकर कांग्रेस की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया था। मैं चाहता हूं आज एक बार फिर उसी जोश के साथ आरएसएस और भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए हमें सड़क से सदन तक सफर हर हालत में तय कर लेना है।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

वक़्फ़ संशोधन क़ानून पर मायावती ने सरकार से पुनर्विचार की करी मांग

लखनऊ। वक़्फ़ संशोधन क़ानून जबसे पास हुआ है तबसे पूरे देश के मुस्लिमों की बेचैनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.