Breaking News

खेत पर खेल रहे मासूम की करंट से मौत

शाहजहांपुर। मो0आफाक। फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों ओर लगे बिजली के तारों की चपेट में आकर कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन इस पर रोक लगाने में फेल साबित हो रहा है।
शाहजहांपुर के थाना कांट क्षेत्र में फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए बिजली के तारों की चपेट में आकर करंट लगने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई।
थाना कांट क्षेत्र के गांव रामपुर तलसुआ निवासी अर्जुन ने बताया कि उसका छह वर्षीय बेटा आरके घर से कुछ दूर खेत पर खेल रहा था। इसी दौरान फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए बिजली के तारों की चपेट में आ गया जिससे उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि तीन बच्चों में आरके सबसे बड़ा था। बच्चे की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

14 अप्रैल से लगने वाले अध्यात्म मेले का डीएम, एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

शाहजहांपुर। मुबारक अली । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, नगर आयुक्त …