Breaking News
डीएम को पत्र सौंपते पार्षद

वार्ड पार्षद ने डीएम से मांगी सुरक्षा

ललितपुर। सूरज सिंह । नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 15 से निर्वाचित पार्षद मनमोहन चौबे एड. ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को एक पत्र सौंपा है। पत्र के जरिए पार्षद ने सुरक्षा दिये जाने की मांग उठायी है। पत्र में बताया कि वह वार्ड संख्या 15 से निर्वाचित पार्षद है। आरोप लगाया कि विगत 9 जुलाई को नगर पालिका कार्यालय परिसर में उन पर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया था, जिसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज करायी गयी है। पार्षद ने बताया कि वह जनता से चुने हुए प्रतिनिधि है और जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए उनका नगर पालिका कार्यालय में आना-जाना रहता है। ऐसे में उन्होंने अपनी जानमाल को खतरा बताते हुये सुरक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …