Breaking News
स्व0 फिरोज गांधी की पुण्यतिथि पर फूल अर्पित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

स्व0 फिरोज गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने उन्हें याद किया

लखनऊ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर राजनेता एवं निर्भीक पत्रकार स्व0 फिरोज गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री ने स्व0 फिरोज गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी ने कहा कि स्व0 फिरोज गांधी जी जीवन भर सत्य, साहस और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहे। देश की आजादी से लेकर लोकतंत्र को मजबूत करने की लड़ाई में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
स्व0 फिरोज गांधी जी की पुण्यतिथि के मौके पर पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी, पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर शुक्ला, संजय दीक्षित, रामबरन गौतम, नितांत सिंह, आदेश शर्मा, एसपी मिश्रा, अनोखे लाल तिवारी जी सहित उपस्थित अन्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …