Breaking News

गोवा के नाईट क्लब हादसे में कम से कम 25 लोगों की मौत

गोवा । दिसंबर का महीना गोवा के लिए खास होता है क्योंकि यहॉं पूरी दनिया से टूरिरस्ट छुटिट्यॉं मनाने आते है। पूरा गोवा नाइट लाइफ के लिए जाना जाता है । दिसंबर के पहले हफ्ते में इस दुर्घटना से बुरा असर पड़़ेगा । नॉर्थ गोवा के अरपोरा नाइट क्लब में शनिवार, 6 दिसंबर की रात भयंकर आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 पर्यटक और क्लब स्टाफ भी शामिल हैं। इस बीच नाइटक्लब आग हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें से एक वीडियो में एक महिला डांसर परफॉमेंस देती नजर आ रही है।
वीडियो में आग लगने से पहले जो डांसर डांस करती दिख रही है, उनका नाम क्रिस्टीना है। क्रिस्टिना कजाकिस्तान की प्रोफेशनल डांसर है जो कि नाइटक्लब में काम करती हैं। गोवा के अर्पाेरा इलाके में स्थित नाइटक्लब बर्च बाय रोमियो लेन में भयानक आग लगने से पहले सबकुछ ठीक था उसी लक्त क्रिस्टीना बार में डांस कर रही थी। क्रिस्टिना के डांस करते-करते अचानक से चिंगारी दिखी और देखते ही देखते पूरा नाइटक्लब आग के आगोश में आ गया।
इस डरावने अनुभव को बताते हुए क्रिस्टिना ने कहा कि अचानक आग लगी और फिर म्यूजिक रुक गया, मैं समझ नहीं पा रही थी कि क्या हुआ। मैं बस रो रही थी, मेरा सिर हिल रहा था। क्रिस्टिना ने बताया कि क्रू मेंबर की वजह से मेरी जान बच पाई। जब वह ग्रीन रूम की ओर भागने की कोशिश कर रही थीं, तो क्रू मेंबर ने उन्हें रोका क्योंकि वहां तक आग पहुंच चुकी थी। क्रिस्टिना ने कहा कि उन्होंने मुझे वहीं रोक दिया जिससे मेरी जान बच सकी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज

शाहजहांपुर। मो0आफाक । शाहजहांपुर में ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में …