Breaking News

ड्रॉइंग बच्चों की रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रभावी माध्यम-डॉ कुद्दूस हाशमी

लखनऊ । मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी, लखनऊ द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत बच्चों के लिए एक ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप आसिया खातून ने प्रथम, फ़ाज़िल अली ने द्वितीय तथा विभा और जैनब ख़ान ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। अकादमी की ओर से विजेता बच्चों को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन श्री दिनेश चंद्र जी रहे। इस अवसर पर अकादमी के जनरल सेक्रेटरी डॉ. अब्दुल क़ुद्दूस हाशमी ने कहा कि मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों को भी लगातार बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने कहा कि ड्रॉइंग बच्चों की रचनात्मक सोच, मानसिक विकास और आत्मविश्वास को मज़बूत करने का एक प्रभावी माध्यम है।
मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन श्री दिनेश चंद्र जी ने अकादमी की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में सकारात्मक सोच, अनुशासन और राष्ट्रीय मूल्यों को विकसित करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में ग्रुप कैप्टन श्री दिनेश चंद्र जी एवं डॉ. अब्दुल क़ुद्दूस हाशमी ने संयुक्त रूप से बच्चों को पुरस्कार वितरित किए और उनका उत्साहवर्धन किया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी और जुलूस-ए-मद-ए-सहाबा

लखनऊ। परवेज़ अख्तर। राजधानी लखनऊ समेत पूरे आलम में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ बेहद पुरसुकून, खुशगवार …