Breaking News

इमरान खान के समर्थन में आए कई कप्तान

नई दिल्ली । पिछले कई वर्षो से जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व किक्रेट कप्तान व प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए समर्थन में कई देशों के कप्तान सामने आए हैं । अभी हाल ही में पाकिस्तान की अडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान ख़ान के स्वास्थ्य को लेकर ख़बरें आई हैं। इमरान खान के समर्थन में पांच देशों के 14 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तानी सरकार को पत्र लिखा है।
भारतीय समाचार एजेंसी पीटीआई और एएनआई के मुताबिक़, इन पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान की सरकार से मांग की है कि इमरान ख़ान के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और उनका बेहतर तरीक़े से इलाज कराया जाए।
इन 14 पूर्व कप्तानों की सूची में भारत के सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ, ईयान चौपल और किम ह्यूज़ तो वहीं ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क भी शामिल हैं.
इनके अलावा इंग्लैंड के माइक अथर्टन, नासिर हुसैन, माइक ब्रेयरली और डेविड गॉवर, वेस्ट इंडीज़ के क्लाइव लॉयड और न्यूज़ीलैंड के जॉन राइट ने भी इस पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। पाकिस्तान की सरकार को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि हम अपने-अपने देशों की राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के पूर्व कप्तान हैं और इमरान ख़ान के साथ हुए कथित व्यवहार और जेल के हालात को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं।
इमरान ख़ान का क्रिकेट में योगदान दुनिया भर में सराहा जाता है। कप्तान के रूप में उन्होंने 1992 क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। एक ऐसी जीत जो कौशल, दृढ़ता, नेतृत्व और खिलाड़ियों वाली भावना पर आधारित थी और जिसने पीढ़ियों को प्रेरित किया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

नेपाल में बुधवार को आई बाढ़ से भारी तबाही

नेपाल। नेपाल के भोटेकोशी नदी में बुधवार को आई अचानक बाढ़ ने तीन ज़िलों में …