शाहजहांपुर । मो0 आफाक । शाहजहांपुर महानगर के बीचो-बीच बने नए ऑडिटोरियम में आज सहकारिता विभाग के 87वें अधिवेशन के दौरान अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। कार्यक्रम में काफी भीड़ होने और ऑडिटोरियम में एसी न चलने के कारण हाल के अंदर बैठना मुश्किल हो गया।
गर्मी के कारण जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। कार्यक्रम में जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिले के दोनों सांसद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान मंच से बोलते हुए केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भी एसी न चलने की बात उठाई। उन्होंने कहा कि इतनी गर्मी में भी व्यवस्था ठीक नहीं हो पाई और तंज भरे अंदाज में कहा कि डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर गर्मी भी दूर नहीं करा पाए।
गर्मी और भीड़ के कारण कार्यक्रम में शामिल लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नए बने ऑडिटोरियम की व्यवस्थाओं को लेकर अब चर्चा शुरू हो गई है।

Current Media