Breaking News

जनता की मुस्कान ही मेरी असली पूँजी- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य अपने सरकारी आवास, 7-कालिदास मार्ग पर आयोजित ‘‘जनता दर्शन‘‘ के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जन-समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति और पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए।


जनता दर्शन के दौरान लोगों से संवाद करते हुए उपमुख्यमंत्री अत्यंत भावुक नजर आए। उन्होंने कहा मैं स्वयं एक गरीब परिवार से निकलकर यहाँ तक पहुँचा हूँ। गरीबी और अभाव का दर्द क्या होता है, इसे मैंने जिया है। इसीलिए जब प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों से मेरे भाई-बहन अपनी परेशानियाँ लेकर मेरे पास आते हैं, तो मुझे उनमें अपना परिवार नजर आता है। मैं औपचारिकता के लिए नहीं, बल्कि पूरे मन से जनसेवा करता हूँ।
श्री मौर्य ने आगे कहा कि उनके लिए सबसे संतोषजनक क्षण वह होता है, जब लोग अपनी समस्याओं के समाधान के बाद दोबारा आभार प्रकट करने आते हैं। उन्होंने कहा, जब किसी पीड़ित का काम हो जाता है और वह उस खुशी को साझा करने मेरे पास आता है, तो मेरा मन उत्साह से भर जाता है। जनता के चेहरे की वह मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है।
जनता दर्शन में मुख्य रूप से भूमि विवाद, चिकित्सा सहायता, आवास आवंटन और पुलिस प्रशासन से संबंधित मामले आए। उप मुख्यमंत्री ने मौके पर ही संबंधित जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को फोन कर समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के आदेश दिए।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एन.डी. द्विवेदी ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ । अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन न्यू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *