Breaking News

झांसी पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड, महिला रिक्रूट्स ने संभाली जिम्मेदारी

झांसी । राशिद पठान। उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एवं सुशासन को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए झांसी पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 595 महिला रिक्रूट आरक्षियों ने शपथ लेकर पुलिस सेवा में अपनी नई जिम्मेदारी संभाली।


कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई, जिसमें अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक कुमार ने परेड की सलामी ली और सभी नवप्रशिक्षित महिला सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से सेवा करने की शपथ दिलाई। इस दीक्षांत समारोह में झांसी सहित ललितपुर, जालौन, औरैया, कानपुर देहात और कन्नौज जिलों की महिला रिक्रूट्स शामिल रहीं।
इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला सिपाहियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल और ऊंचा हुआ। कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जो नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत संकेत है।


अधिकारियों ने कहा कि महिला पुलिस बल की बढ़ती संख्या से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहभागिता को नई मजबूती मिलेगी। उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य अपराध मुक्त, भय मुक्त और विकसित प्रदेश बनाना है, जिसमें सशक्त पुलिस बल की अहम भूमिका है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, जिलाधिकारी झांसी, जिला कारागार अधीक्षक सहित कई पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राम मंदिर में चोरी के मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए-अजय राय

लखनऊ/अयोध्या। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय लखनऊ से चलकर अयोध्या पहुंचे, जहां श्री …