लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि नकारात्मक अभियान भाजपा का हथियार है। भाजपा समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ डिजिटल अभियान चला रही है। भाजपा की भाषा अलोकतांत्रिक है। भाजपा का एजेण्डा समाज में नफरत फैलाना है। भाजपा लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण की विरोधी है। इस सरकार ने मुनाफाखोरी कर महंगाई बढ़ायी है। भ्रष्टाचार चरम पर हैं। प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है। महंगाई से आम उपभोक्ता परेशान है। भाजपा समाज को बांट कर सत्ता में बने रहना चाहती है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये तमाम नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। श्रीयादव ने कहा कि 2027 में पीडीए के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। पार्टी का नेता-कार्यकर्ता एकजुटता के साथ काम करें। सपा का जो भी प्रत्याशी घोषित होगा, उसी का पूरा साथ देकर जिताकर विधायक बनाना है और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार प्रचंड बहुमत से बनाना है। समाजवादी पार्टी सकारात्मक विचारों के साथ उत्तर प्रदेश के विकास के एजेण्डे के साथ आगे बढ़ रही है। जनता समाजवादी पार्टी के साथ है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार, बढ़ता जा रहा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी बेखौफ है। हर दिन हत्याएं हो रही है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं, बेटियां सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित है। इस सरकार में महिला अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था और अपराध पर जीरों टॉलरेंस का दावा झूठा है। भाजपा सरकार में पुलिस अपराध रोकने के बजाय बीजेपी के राजनीतिक विरोधियों को परेशान और प्रताड़ित करने में लगी है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा के अन्याय के खिलाफ लोग खड़े है। जनता भाजपा के खिलाफ आन्दोलन को तैयार है। भाजपा सरकार अहंकार में है। इस सरकार में किसी की कोई सुनवाई नहीं है।
Current Media 