Breaking News

जन भवन, लखनऊ के 70 विद्यार्थियों ने अयोध्या धाम का शैक्षिक-सांस्कृतिक भ्रमण किया

लखनऊ :  प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से आदर्श माध्यमिक विद्यालय, जन भवन, लखनऊ के 70 विद्यार्थियों ने आज अयोध्या धाम का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने श्री राम लला मंदिर, राम दरबार, हनुमानगढ़ी तथा पवित्र सरयू नदी के दर्शन किए। इन स्थलों के दर्शन से विद्यार्थियों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों एवं भारतीय जीवन मूल्यों को समझने का अवसर मिला। सरयू तट का शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायक रहा।

भ्रमण के क्रम में विद्यार्थियों ने महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय, अयोध्या का भी अवलोकन किया। विश्वविद्यालय में आयोजित व्याख्यान सत्र में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धर्म एवं संस्कारों के विभिन्न आयामों से परिचित कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त की।
राज्यपाल जी की मंशा है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से भी जोड़ा जाए, ताकि उनमें नैतिकता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके। इसी दृष्टिकोण के तहत इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण आयोजित किए जा रहे हैं।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उ0प्र0 के विभिन्न जनपदों से आये लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ । कांग्रेस पार्टी की नीतियों के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय …