Breaking News

रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की गोष्ठी में नारी सशक्तिकरण पर जोर

शाहजहांपुर। मो0आफाक। रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की ओर से नारी वंदन कार्यक्रम के तहत आयोजित गोष्ठी में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
मुख्य अतिथि समाजसेवी शिखा जैन ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं और सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणामों में भी बेटियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
टॉप-10 में आधी से ज्यादा जगह बेटियां बना रही हैं, जो समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने की सलाह देते हुए कहा कि मोबाइल में स्पीड डायल पर कम से कम पांच जरूरी नंबर जरूर सेव रखें, ताकि आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके। साथ ही लोकेशन शेयर करने की आदत भी अपनाएं।
लायंस क्लब शक्ति की अध्यक्ष ललिता यादव ने कहा कि आज की बेटियां अपने करियर को लेकर पहले से अधिक जागरूक हैं और हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वहीं, डॉ. नमिता सिंह ने कहा कि महिलाओं के प्रति समाज का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। संवाद और प्रबंधन क्षमता के चलते महिलाएं व्यापार और अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं, इसलिए निजी कंपनियां भी उन पर अधिक भरोसा जता रही हैं। कार्यक्रम में समाजसेवी मीरा सेठ ने अतिथियों को सम्मानित किया।
अध्यक्ष स्तुति गुप्ता ने कहा कि गोष्ठी में दी गई जानकारियां सभी के लिए उपयोगी हैं, जिन्हें अपने परिवार और बेटियों के साथ साझा किया जाएगा। सचिव सुनीता सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष सुनीता सिंह, अलका वर्मा, ममता वर्मा, शुभा शर्मा, नीता भदौरिया, सुमन भदौरिया, विमी सैनी, ममता गुप्ता, मीनाक्षी खंडेलवाल, मीरा सक्सेना, शोभा सेठ, सरोज सिंह समेत कई सदस्य मौजूद रहीं।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लखनऊ में जोनल एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेन्स का होगा आयोजन

लखनऊ। प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *