Breaking News
प्रधान विजय राजपूत उर्फ विजय प्रधान (फाईल फोटो)

सत्ताधारी दबंग विजय प्रधान का ‘खनन साम्राज्य’ ध्वस्त

ललितपुर। सूरज राजपूत । ललितपुर में अवैध खनन के काले खेल पर प्रशासन ने अब सीधा बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। बुढवार क्षेत्र में देर रात हुई बड़ी कार्रवाई ने खनन माफियाओं की नींद उड़ा दी। जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में खनिज विभाग, राजस्व विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बुड़वार में छापेमारी कर अवैध खनन के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया।

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से एक डंपर को बिना किसी वैध अनुमति के मिट्टी परिवहन करते हुए पकड़ा, जबकि एक जेसीबी मशीन सरकारी भूमि को बेरहमी से खोदती मिली। जब अधिकारियों ने चालक से खनन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी अनुमति पत्र नहीं दिखा सका। खुद को घिरता देख चालक जेसीबी और डंपर लेकर भागने लगा, लेकिन प्रशासनिक टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया और कोतवाली ललितपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पूछताछ में जो खुलासा हुआ उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। वाहन चालकों ने बताया कि यह पूरा अवैध खनन कुआंतला के वर्तमान प्रधान विजय राजपूत उर्फ विजय प्रधान के इशारे पर कराया जा रहा था। आरोप है कि राजस्व भूमि, सिंचाई विभाग की जमीन और यहां तक कि वन विभाग की भूमि को भी अवैध खनन माफियाओं ने नहीं छोड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से रात के अंधेरे में खनन का खेल चल रहा था, लेकिन कार्रवाई न होने से माफियाओं के हौसले बुलंद थे। हालांकि इस बार प्रशासन ने सख्त तेवर दिखाते हुए साफ संदेश दे दिया है कि अब अवैध खनन करने वालों की खैर नहीं।
खनिज विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बिना वैध अनुमति के खनन और खनिज परिवहन करने वालों पर लगातार छापेमार कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने दो टूक कहा कि जो भी व्यक्ति अवैध खनन में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

गांव-गांव एवं वार्ड स्तर तक पहुंचकर आम जनता की समस्याओं को उठाएं-अंसारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त चेयरमैन-पूर्व विधायक सोहिल अख्तर अंसारी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *