लखनऊ। कांग्रेस पार्टी व उनके शीर्ष नेतृत्व की नीतियों में आस्था रखते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के समक्ष मुरादाबाद निवासी राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश महासचिव श्री मंगू सिंह त्यागी ने अपने तमाम समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी श्री नितिन शर्मा ने विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।
श्री मंगू सिंह त्यागी के साथ श्री अरूण कुमार त्यागी, श्री अक्षय चौधरी, श्री अनुज कुमार त्यागी, ठाकुर सत्यभान सिंह, महेन्द्र आदि ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि आज जब देश और प्रदेश में लोकतंत्र और संवैधानिक ढांचे को नष्ट करने में भारतीय जनता पार्टी तुली हुई है । ऐसे में जन नेता श्री राहुल गांधी द्वारा लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए चलाये जा रहे अभियान में जन-जन की भागीदारी होनी चाहिए। आप सभी के कांग्रेस परिवार में शामिल होने से अभियान को मजबूती मिलेगी। आप लोगों को कांग्रेस परिवार में पूरा सम्मान मिलेगा।
Current Media 