Breaking News

राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर उ0प्र0 कांग्रेस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

लखनऊ। नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) श्री राहुल गांधी के जन्मदिन के सुअवसर पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय लखनऊ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। इस मौके पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सर्वप्रथम पूर्वान्ह हनुमन्त धाम मंदिर, होटल क्लार्क अवध के पीछे, हजरतगंज, लखनऊ में राहुल गांधी के जन्मदिन पर आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्री राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की ।


इसके पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राय द्वारा अपरान्ह प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में राहुल गांधी के जन्मदिन पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ मिलकर केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनायी गयीं। इस मौके पर मौजूद कांग्रेसजनों को मिष्ठान वितरित किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मौके पर श्री राहुल गांधी के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि हमारे जनप्रिय नेता श्री राहुल गांधी द्वारा संविधान और लोकतंत्र को बचाने, छात्रों, युवाओं, किसानों, महिलाओं, पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्ग की आवाज बनकर संघर्ष कर रहे हैं। हम सभी को श्री राहुल गांधी के इस संघर्ष और अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है। हम सभी जनविरोधी सरकार की नीतियों के खिलाफ डटकर खड़े रहेंगे। निश्चित तौर पर देश और प्रदेश में परिवर्तन होगा और आने वाला समय कांग्रेस का है।

 


सुन्नी वक्फ बोर्ड मस्जिद पर जुमे की नमाज के बाद डा0 आशीष दीक्षित एवं श्री अंकित सक्सेना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मोहब्बत का शरबत का वितरण किया गया। कांग्रेस पार्षद दल की नेता एवं उ0प्र0 महिला कांग्रेस मध्य जोन की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी एवं आरटीआई विभाग के चेयरमैन श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला कंाग्रेस की पदाधिकारियों द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
श्री राहुल गांधी के जन्मदिन पर चंदरनगर आलमबाग गुरूद्वारा पर अरदास की गयी जिसमें श्री ओंकारनाथ सिंह एवं श्री रंजीत सिंह आदि द्वारा गुरूद्वारे में मत्था टेककर राहुल जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की गयी। इसके साथ ही प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री राय ने राहुल गांधी के जन्मदिन के सुअवसर पर श्रीमद् दयानंद बाल सदन अनाथालय मोतीनगर, ऐशबाग, लखनऊ में बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

केशव ने शिवपाल पर निशाना साधते हुए कि वह बड़े नेता हैं, पहले अपने भतीजे को संभालें

झांसी। राशिद पठान। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को झांसी पहुंचे। यहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *