Breaking News

बबीना में संयुक्त टीम की कार्रवाई में 1 करोड़ से अधिक का गांजा बरामद

झांसी। राशिद पठान । थाना बबीना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी एक ट्रक में अवैध गांजा लेकर जा रहे थे। तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 214 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ सात लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने गांजा ले जाने में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। संयुक्त टीम की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना बबीना में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार की ओर से पुलिस कार्रवाई के संबंध में वीडियो बाइट भी जारी की गई है। पुलिस अब गांजा तस्करी से जुड़े अन्य संभावित लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अंजुमन साहिब ज़मान लद्दाख के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में विलायत-ए-फकीह के प्रतिनिधि से मुलाकात की

नई दिल्ली । 9 सितंबर को अंजुमन साहिब ज़मान ,कारगिल, लद्दाख के एक प्रतिनिधिमंडल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *