Breaking News

कचहरी की हवालात के शौचालय में बंदी ने लगाई फांसी, मौत से मचा हड़कंप

शाहजहांपुर। मुबारक अली । कचहरी स्थित हवालात में शुक्रवार दोपहर एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। बंदी को जिला कारागार से रिमांड के सिलसिले में न्यायालय लाया गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसने हवालात के शौचालय में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर कचहरी स्थित हवालात में एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो छह अक्टूबर से जिला कारागार में निरुद्ध था। उसे रिमांड के लिए जिला कारागार से न्यायालय लाया गया था।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला हवालात के शौचालय में फांसी लगाने का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर थाना सदर बाजार में संबंधित लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की परिस्थितियों स्पष्ट हो सकेगी

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

सीजेपी के आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नई दिल्ली । काकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *