Breaking News

सड़क सुरक्षा अभियान में 148 वाहनों के चालान

शाहजहांपुर। मुबारक अली । सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, ध्वनि एवं वायु प्रदूषण, ओवरस्पीडिंग, सीट बेल्ट और हेलमेट न लगाने, गलत दिशा में वाहन चलाने सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 148 वाहनों के चालान किए गए। एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिओम, यातायात निरीक्षक विनय पांडेय और पीटीओ आरपी गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

ढाई घाट कार्तिक मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

फर्रुखाबाद । विश्व प्रकाश चर्तुवेदी। जनपद फर्रुखाबाद के शमसाबाद के ढाई घाट पर 23, 24 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *