ललितपुर। सूरज राजपूत । प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार, 21 नवंबर 2026 को शहर के सदनशाह स्थित गिन्नौट बाग परिसर में भव्य एवं गरिमामय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन ललितपुर ने शानदार आयोजन कराकर सभी का दिल जीत लिया।
शहनाई की गूंज, वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच जनपद के विभिन्न नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों से आए कुल 397 जोड़ों ने एक ही पंडाल के नीचे वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ दांपत्य जीवन में बंधकर जीवन भर साथ निभाने की कसम खाई। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें सुखद और समृद्ध दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
26 मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह
इस सामूहिक विवाह की सबसे बड़ी खासियत रही गंगा-जमुनी तहजीब। 26 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह किया और कबूल किया। एक ही मंच पर हिंदू रीति से सात फेरे और मुस्लिम रीति से निकाह ने सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की। सभी धर्मों का सम्मान करते हुए जिला प्रशासन ने दोनों रीतियों की पूरी व्यवस्था की, जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है।

Current Media