Breaking News

न्यायिक अधिकारियों को दी गई जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी

शाहजहांपुर। मुबारक अली । जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जजी कोर्ट में जनपद प्रभारी न्यायाधीश, अपर जिला जज, न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों को स्व-गणना की प्रक्रिया और उसके महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक घर बैठे ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट ैम्.ब्मदेने.हवअ.पद का उपयोग किया जा सकता है।
स्टेट मास्टर ट्रेनर अनूप कुमार वर्णवाल ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण और व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने प्रश्न संख्या 1 से 40 तक की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का तरीका बताया और फॉर्म भरने का डेमो भी दिया।
अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार है। इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता और सही जानकारी बेहद जरूरी है। स्व-गणना के जरिए लोग आसानी से डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों के माध्यम से समाज के अन्य वर्गों तक भी स्व-गणना के प्रति जागरूकता पहुंचाना रहा।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने खुद सुनीं फरियादियों की समस्याएं

ललितपुर। सूरज राजपूत । शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *