Breaking News

लखनऊ जेन-जी युवाओं ने सपा को अपने समर्थन का भरोसा दिलाया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव से लखनऊ में लखनऊ विश्वविद्यालय के जेन-जी युवाओं के दल ने भेंट की और उन्हें अपने पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया।
विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी समस्याएं बताई। छात्रसंघ बहाली की मांग की। बढ़ते शैक्षिक खर्च और बेरोजगारी को मुख्य समस्या बताया। युवाओं ने कहा कि लैपटॉप देकर अखिलेश यादव जी ने नई पीढ़ी को प्रोत्साहित किया। बड़ी संख्या में नौजवान समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हे। उनका भरोसा श्री अखिलेश यादव पर है। उन्होंने नारा लगाया ‘वी लव अखिलेश भइया‘ और जेन जी विद अखिलेश भइया।‘


श्री अखिलेश यादव ने जेन-जी युवा दल से संवाद करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर नौजवानों की पढ़ाई और रोजगार के साथ पाठ्यक्रम पर भी विचार किया जाएगा। नौजवानों की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा होगी। समाजवादी सरकार में ‘दवा-पढ़ाई सस्ती होगी‘ नारे को व्यवहारिक रूप दिया गया था। उन्होंने नौजवानों से अपनी मुख्य समस्याएं लिख कर देने को कहा।
लखनऊ विश्वविद्यालय की पीएचडी छात्रा कु0 अंशिका चौहान के नेतृत्व में प्रियांष्शी, हिमांशु संघर्षी, कुमार अभिजीत, आदित्य जायसवाल, विकास चौरसिया, श्रेया जायसवाल, मोहित पाल, सौरभ चौरसिया, कु0 अल्पिका, आयुशी मिश्रा, पलक शर्मा, कु0 आंचल, शुभांगी यादव, आदित्य यादव, आनन्द यादव, अंकुरूघ कुमार, कु0 बरखा एवं आर्यन मिश्रा ने भी भेंट की।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लखनऊ में ‘नवाबी नज़ाकत एग्जीबिशन’ का सफल आयोजन

लखनऊ । महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें कारोबार के अवसर देने और उनकी प्रतिभा को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *