Breaking News

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे होटल में मृत पाई गई हैं

वराणसी । भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जाने मानी हीरोईन आकांक्षा दुबे एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी में थीं। शाम में वो सारनाथ में अपने होटल में गई थीं जिसके बाद होटल के कमरे से उनका शव बरामद हुआ है। वाराणसी के वरुणा जोन के डीसीपी ने ट्वीट किया है कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। आकांक्षा दुबे की मौत किस वजह से हुई है ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। आकांक्षा दुबे की मौत से उनके फैंस में निराशा फैल गई और वह गहरे सदमें है ।
आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया था. दोनों को पवन और शिल्पी राज के गाने ‘ये आरा कभी हारा नहीं….में साथ देखा गया. यही एक्ट्रेस का आखिरी गाना है। आकांक्षा का ये नया गाना 26 मार्च की सुबह ही रिलीज हुआ है 26 मार्च को एक्ट्रेस के फांसी लगाने की खबर भी सामने आई. ऐसे में फैन्स के लिए इस बात पर भरोसा करना मुश्किल हो रहा है कि जिस एक्ट्रेस को उन्होंने यूट्यूब पर कुछ घंटों पहले खुशी में नाचते देखा था, वो अब इस दुनिया में नहीं है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

कार्यकर्ता से मिलने से रोकना बेहद निंदनीय-अजय राय

लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मा0 श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ दिए गए गलत …