Breaking News

सहकारिता मंत्री राठौर ने ई-लाॅबी का किया शुभारंभ

लखनऊ । प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे0पी0एस0 राठौर ने जनपद अमरोहा में उत्तर प्रदेश को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में भुगतान कार्यालय वेव इंस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड यूनिट धनौरा स्थापित ई लॉबी का शुभारंभ किया। उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक चीनी मिलों को लगभग 3000 करोड़ रुपए का वित्तपोषण कर रहा है। एथेनॉल सेक्टर को बढ़ावा देने हेतु बैंक प्रतिबद्ध हंै, क्योंकि यह भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना में से है। इससे चीनी मिलें किसानों को समय पर भुगतान हो रहा है, साथ ही ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिला है। उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक कुल लोन सेक्टर का 251 शुगर सेक्टर और एथेनॉल सेक्टर में दे रहा है इससे ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश को ऑपरेटिव बैंक ने आईएमपीएस और यूपीआई जैसी सुविधाओं को अपने ग्राहकों तक पहुंचाना शुरू कर दिया है जो कि केंद्र सरकार की बहुत बड़ी योजना है।
सहकारिता विभाग की प्रथम बैठक में सहकारिता मंत्री द्वारा 100 शाखाएं खोली जाने का वादा किया गया था जिसमें 13 शाखाएं खोली जा चुकी हैं और 14 की खोलने का प्रस्ताव आरबीआई को भेजा जा चुका है। उत्तर प्रदेश को ऑपरेटिव बैंक द्वारा धनौरा की वेव इंडस्ट्रीज के पे ऑफिस के साथ अपनी पहली की लॉबी को खोल कर इस दिशा में सार्थक कदम उठाया है। ई-लॉबी के खुलने से लगभग 32000 किसानों को सीधे फायदा मिलेगा साथ ही साथ 650 करोड़ के टर्न ओवर के ट्रांजैक्शन हो सकेगा, जो सहकारिता विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि है।
उत्तर प्रदेश को ऑपरेटिव बैंक की 40 शाखाओं आगामी 6 माह में कुल 40 एक्सटेंशन काउंटर और 25 ई-लॉबी हो जाएगी, जिससे अधिकाधिक लोग बैंक से जुड़ेंगे और बैंक व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। आज यूपीसीबी को नाबार्ड द्वारा ए श्रेणी का बैंक घोषित किया गया है भारत सरकार में सहकारिता के नए मंत्रालय के गठन के पश्चात सहकारिता विभाग का भविष्य उज्जवल हो गया है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एन.डी. द्विवेदी ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ । अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन न्यू …