Breaking News

बिपरजोय तूफान ने महाराष्ट्र और गुजरात में असर दिखाना शुरु किया

मुबंई । बिपरजोय नाम के तूफान का असर महाराष्ट्र, गुजरात सहित देश के कुछ इलाकों में दिखने लगा हैं। तूफान भारतीय तट की ओर बढ़ रहा है. 15 जून तक ये तूफान तट से टकरा सकता है। मुंबई में बीती रात से चल रही तेज हवाओं और बारिश की वजह से एयरपोर्ट पर विमान सेवा प्रभावित हुई हैं। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक बीती रात से कई फ्लाइट या तो रद्द हुई हैं या डायवर्ट कर दी गई हैं। अभी भी फ्लाइट की लैंडिंग और टेक ऑफ में देरी हो रही है। इससे पहले ही गुजरात में इसका असर दिखना शुरू हो गया है। सौराष्ट्र और कच्छ के तट पर तेज हवाएं चलने लगी हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुजरात में येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार 15 जून की दोपहर तक बिपरजॉय के मांडवी यानी गुजरात और कराची पाकिस्तान के बीच से गुजरने की संभावना है। चक्रवात की चेतावनी के बीच, गुजरात के कच्छ में अधिकारियों ने निचले इलाकों में रह रहे लोगों को अस्थायी शेल्टर होम में भेजना शुरू कर दिया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …