“हो गया चुनाव की तारीखों का एलान”

नई दिल्ली । काफी दिनों से देशवासी जिस बात का इंतजार कर रहे थे आखिरकार उसका एलान हो गया है । हम बात कर रहे हैं लोकसभा चुनाव 2024 का । नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने एलान करते हुए बताया कि कब कहाॅं डाले जायंेगे वोट और कब आएगें नतीजें । इन चुनाव में कई प्रकार की पांबदियाॅं रहेंगी । मुफ्त चीज़े बांटने पर पांबदी रहेंगी । चार्टड फ्लाईट और हेलिकाप्टर की भी जांच की जाएगी। फेक न्यूज फैलाने वालों पर आईटी एक्ट के अनुसार कार्यवाही की जायेगी। राजीव कुमार ने आगे कहा कि चुनाव में हिंसा की कोई जगह नहीं है । सोशल मीडिया पर भी नज़र रखी जायेगी।
लोकसभा चुनाव के साथ साथ चार विधान सभा चुनाव भी कराये जायेगें । 543 सीटों पर दुनिया का सबसे बड़े चुनाव का एलान करते हुए बताया कि 7 चरणों में चुनाव करायेंज जायेंगे । 4 जून को होगी मतगणना । 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव । अन्य फेस का चुनाव 26 अप्रैल,07मई,12मई,20 मई और 1 जून को चुनाव संपन्न कराये जायेगें। 4 जून को नतीजे आयेंगे ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

कांग्रेस निकालेगी 1 मई से ‘‘किसान नौजवान बचाओ यात्रा‘‘

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा के शासनकाल …