Breaking News

’’अमेठी में काग्रेस मज़बूत होती दिख रही है’

अमेठी । लोकसभा चुनावों में देश की हॉट सीट में शामिल अमेठी में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी घिरती नजर आने लगी है।जिस तरह से पिछले लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ा था उसके लिए कांग्रेस के नेता जनता को नहीं बल्कि चुनाव प्रबंधन में कमी को मुख्य कारण मानते हैं।लेकिन इस बार चुनाव प्रबंधन की कमान खुद कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने संभाल रखी है।गौरतलब है कि किशोरी लाल गत 40 वर्षों से गांधी परिवार के चुनावी प्रबंधन का जिम्मा संभालते आ रहे हैं।आमजन से बात करने पर इस करेन्ट मीडिया ने पाया कि अधिकतर जनता गांधी परिवार की विरासत को नहीं खोना चाहती है।उनके मन में पिछली हार को लेकर न केवल मलाल है बल्कि भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के प्रति भी आक्रोश है।कांग्रेस ने इस सीट से जिस तरह किशोरी लाल शर्मा को चुनावी रण में उतार कर मास्टर स्ट्रोक खेला है उससे भाजपा कैंप में खलबली दिखाई दे रही है।इस संबंध में जब कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित है और चुनावी प्रचार में कोई कमी न रहे इस ओर पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को जनता चालीस वर्षों से जानती पहचानती है और उनकी ईमानदारी और सौम्य स्वभाव से परिचित है।दूसरी ओर स्मृति ईरानी के अहंकार और सत्ता के दंभ को भी जनता ने देखा – सहा है। अब जनता जबाब देने के मूड में है।हालांकि अभी मतदान को एक सप्ताह का समय बाकी है लेकिन जिस तरह से कांग्रेस के पक्ष में बयार बहने लगी है,उससे यह आभास होने लगा है कि भाजपा प्रत्याशी स्मृती इरानी के लिए सत्ता की राहें कंटीली होती जा रही है। फिलवक्त अंतिम नतीजा तो चार जून को आएगा लेकिन अमेठी में गर्मी के साथ साथ राजनैतिक पारा भी चढ़ने लगा है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

कार्यकर्ता से मिलने से रोकना बेहद निंदनीय-अजय राय

लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मा0 श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ दिए गए गलत …