Breaking News

“डाक्टर्स मानवता के मसीहा होते हैं-मौलाना खालिद रशीद”

लखनऊ । इस्लामिक सेन्टर आॅफ इण्डिया में डाक्टर्स डे के अवसर पर डाक्टरों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुए मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि डाक्टर्स मानवता की बड़े पैमाने पर खिदमत अंजाम दे रहे हैं और विशेषकर कोरोना के दौर में जिस तरह से बहुत बड़ी संख्या में डाक्टरों ने अपनी जान पर खेल कर कोरोना के रोगियों का इलाज किया वह अपने आप में एक बड़ा उदाहरण है।
उन्होने कहा कि 1991 से अपने दश में पहली जुलाई को ‘‘नेशनल डाक्टर्स डे’’ का आयोजन होता है। इस अवसर पर अपोलो हास्पिटल के प्रख्यात डा0 वली उल्लाह सिद्दीक़ी और काइंड हास्पिटल के डायरेक्टर शारिक हबीब को शाहीन ग्रुप आफ इंसीटियूशनस के चेयरमैन डा0 अब्दुल कदीर और मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली के हाथों से सम्मानित किया गया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

हाजी ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग कंफर्मेशन hajcommittee.gov.in पर देखें

लखनऊ। श्री एस0पी0 तिवारी, सचिव/कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई ने …