Breaking News

“ईवीएम पर भरोसा नहीं -अखिलेश यादव”

नई दिल्ली । ईवीएम को लेकर विपक्ष हमेशा से सरकार पर निशाना साधता रहा है । हाल के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सत्ता में बैठे लोग यह कहने लगे थे कि अब तो विपक्ष भी ईवीएम को सही मानेगा । लेकिन राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद मंगलवार को धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधते ईवीएम पर भी जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि 1947 में भारत को औपनिवेशिक शासन से मुक्ति मिली थी लेकिन चार जून 2024 को भारत को सांप्रदायिक शासन से मुक्ति मिली। अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या ने भी स्पष्ट संदेश दिया है,यहाँ मर्यादा की जीत हुई है। अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर भरोसा तब भी नहीं था और अब भी नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में 80 में से 80 सीटें भी जीत जाए तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं करेंगे। इंडिया गठबंधन ईवीएम से चुनाव जीतकर ईवीएम हटाएगा। सरकार ने अग्निवीर स्कीम के जरिए देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। जब भी इंडिया गठबंधन सत्ता में आएगा,अग्निवीर स्कीम को खत्म कर देगा. अब इस सरकार की मनमर्जी नहीं चलेगी बल्कि जनमर्जी चलेगी। आरक्षण के साथ इस सरकार ने सबसे ज्यादा खिलवाड़ किया है। उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर नौजवान बेरोजगार हैं। सरकार खाली पदों को नहीं भर रही है क्योंकि आरक्षण देना पड़ेगा.‘‘ । उन्होंने कहा कि अयोध्या की जीत जनता के राजनीतिक परिपक्वता की जीत है।
“हम तो यही सुनते आए हैं ‘होइ वही जो राम रचि राखा’ ये उसका फैसला है, जिसकी लाठी में नहीं होती आवाज. जो करते थे किसी को लाने का दावा वो खुद है किसी के सहारे के लाचार।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एसपी सौरभ दीक्षित का घर बैठे न्याय अभियान हो रहा है सुपरहिट

शाहजहाँपुर। मुबारक अली। कोई पुलिस अधिकारी अगर पुलिस की छवि को बेहतर करने पर आ …